डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस में दस खिलाड़ी हैं। लिस्ट में इकलौते भारतीय उथप्पा हैं। बाकी 9 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें इंग्लैंड के चार, ऑस्ट्रेलिया के तीन और दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी हैं। लिस्ट में इयॉन मॉर्गन (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड), डेविड विली (इंग्लैंड), एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया), शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया), केन रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया), काइली एबॉट (द.अफ्रीका) और क्रिस मॉरिस (द.अफ्रीका) हैं।
प्रवीण तांबे सबसे उम्रदराज और नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी
भारत के प्रवीण तांबे नीलामी की लिस्ट में शामिल सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनकी आयु 48 साल है। प्रवीण लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने 61 टी-20 मुकाबलों में 67 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर, विदेशी खिलाड़ियों में सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर फवाद अहमद हैं। उन्होंने 88 टी-20 में 91 विकेट लिए। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी आयु 15 साल है। उन्होंने 7 टी-20 में 8 विकेट लिए